{"_id":"5a49491e4f1c1bb34a8b97ea","slug":"151514752286-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर तीर्थनगरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर तीर्थनगरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर तीर्थनगरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
-- तपोवन, नीरगड्डू व गरुड़चट्टी क्षेत्र में जाम से जूझते रहे पर्यटक
-- पर्यटक स्थलों और गंगाघाटों पर खूब उमड़ी पर्यटकों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नववर्ष की पूर्व संध्या पर समीपवर्ती राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक तीर्थनगरी में उमड़ पड़े, जिससे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम के समय जाम की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही आसपास के पर्यटक स्थलों पर भी खासी भीड़-भाड़ रही। हाईवे से लेकर ब्रांच रूटों तक जाम लगने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी तीर्थनगरी पहुंचे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन, नीरगड्डू क्षेत्र जबकि लक्ष्मणझूला-कांडी हाईवे पर गरुड़चट्टी से घट्टूगाड़ तक दोपहर बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से लोग जाम के झाम से जूझते रहे।
हालांकि, पुलिस ने नववर्ष मनाने के लिए आने वाले सैलानियों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए खासे इंतजाम किए थे, लेकिन पर्यटकों के वाहनों की अत्यधिक संख्या में पहुंचने से पुलिस के सभी इंतजाम धरे रह गए। उधर, पर्यटकों की भारी आमद से तीर्थक्षेत्र के तमाम पर्यटक और धार्मिक स्थल पटे नजर आए। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे पर खिल उठे।
नववर्ष के जश्न को सजे रहे होटल
ऋषिकेश। नववर्ष के जश्न व पर्यटकों की आमद के दृष्टिगत तीर्थनगरी के समीपवर्ती क्षेत्रों में तमाम होटलों और बीच कैंपों आदि में संचालकों ने खास तैयारियां की थी। रात के वक्त क्षेत्र के सभी होटल, कैंप, रिसोर्ट रोशनी में नहाए नजर आए। रात के वक्त पर्यटक गंगाघाटों और अन्य स्थानों पर नववर्ष के आगमन और उसका जश्न मनाने के लिए जुटे नजर आए। इस दौरान गंगातटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं, पर्यटकों को खासी संख्या में उमड़े रहे। मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई व मठ मंदिरों के दर्शन किए। दूसरी ओर नववर्ष मनाने के लिए तपोवन, शिवपुरी, गरुड़चट्टी, फूलचट्टी आदि क्षेत्रों में पर्यटक होटलों व बीच कैंपों में पहुंचे।