फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसाण गांव व देवलगढ़ ने जीते अपने मैच

मसाण गांव व देवलगढ़ ने जीते अपने मैच

Tue, 02 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
मसाण गांव व देवलगढ़ ने जीते अपने मैच
श्रीनगर। खेल कल्याण समिति श्रीकोट की ओर से आयोजित गढ़वाल मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मैचों में मुसाण गांव व देवलगढ़ विजयी रहे।
विज्ञापन

श्रीकोट स्थित शनि मंदिर मैदान में आयोजित खेल मेले के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन पर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। मंगलवार को पहला मुकाबला श्रीकोट क्लब व मुसाणगांव के बीच खेला गया। इसमें मुसाणगांव की टीम विजयी रही। दिन का दूसरा मुकाबला डांगचौंरा व देवलगढ़ के बीच खेला गया। इसमें देवलगढ़ की टीम विजयी रही। आयोजक संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चार जनवरी को होगा। विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। निर्णायक की भूमिका में दीपक रतूड़ी, प्रवीण कुमार व विनय किमोठी रहे। इस दौरान गिरीश पैन्यूली, पुरषोत्तम चौहान, जगदीश चौहान, जगमोहन मेवाड़, सुनील कुमार बिष्ट, प्रदीप रावत व अनिल पोखरियाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed