{"_id":"5a4bb5b24f1c1b0a788b624e","slug":"15149113219-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला में छात्रों ने सीखे रचनात्मक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला में छात्रों ने सीखे रचनात्मक कार्य
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चढ़ीगांव की ओर से छात्र शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय डांग में किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य शीतकालीन अवकाश के समय का सदुपयोग कर बच्चों में सार्वभौमिक विकास कर उनकी अभिरुचि के अनुसार वर्तमान परिस्थिति में तनावमुक्त दिनचर्या का निर्माण करना है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय डांग में शिविर का आयोजन चार जनवरी तक होगा। शिविर में छात्रों को अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से बाल फिल्म दिल्ली सफारी दिखाई गई। प्रसिद्ध चित्रकार जयकृष्ण पैन्यूली ने छात्रों को मिट्टी के रंगों के माध्यम से चित्रकारी के गुर सिखाए। विजयलक्ष्मी बिष्ट व रुचि उनियाल ने छात्रों को क्राफ्ट व रंगोली का निर्माण सिखाया। मंगलवार को रंगकर्मी दीपक बिष्ट व हरीश पुरी ने छात्रों को रंगमंच की बारीकियां सिखाई। शिविर संयोजक डा. नारायण प्रसाद उनियाल ने बताया कि शिविर में 30 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन में उमा घिल्डियाल, महावीर कलेठा, अनुजा मैठाणी, महेश गिरी, मुकेश काला, लखपत सिंह पंवार व रतन सिंह आदि ने सहयोग किया।