{"_id":"5a37f21e4f1c1bee6a8b4984","slug":"15136160509-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाने की मांग पर उक्रांद ने किया प्रदर्शन दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाने की मांग पर उक्रांद ने किया प्रदर्शन दिया धरना
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उक्रांद के जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह खत्री व केंद्रीय प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार स्थायी राजधानी के मुद्दे पर भ्रमित कर रही है। उक्रांद ने गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर जनता को एकजुट कर आंदोलन की योजना तैयार कर ली है। कार्यकर्ताओं ने स्थायी राजधानी शीघ्र गैरसैंण बनाने की मांग उठाई। कहा गया कि यदि सरकार द्वारा मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो उक्रांद राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर देगा। इस मौके पर दल के केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश सती, महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष सोनम बर्तवाल, बच्चीराम उनियाल, गोविंद सिंह, संतोष सेमवाल, केएल शाह, दिनेश तिवारी और गोपाल कुमेड़ी आदि मौजूद थे।
वहीं रुद्रप्रयाग में उक्रांद ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। यहां आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस स्थायी राजधानी के नाम पर आमजन को गुमराह कर रही है। इस मौके पर प्रदेश की स्थायी राजधानी, उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की परिसंपत्तियों का शीघ्र बंटवारा, कृषकों का ऋण माफ करने, उत्तराखंड में मूल निवास की व्यवस्था पुन: लागू करने आदि की मांग भी की गई। यूकेडी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मीडिया प्रभारी देवेंद्र चमोली, दिनेश सिंह, अवतार सिंह राणा, बलवीर सिंह, बालेश्वर डंगवाल, मुकेश डोभाल, सतीश चंद्र डोभाल, सुंदर लाल, सुभाष चंद्र मोंगा, जयपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि पार्टीजन मौजूद थे।
गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर धरना
गैैैरसैंण। गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में संघर्ष समिति का धरना सातवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक गैरसैंण स्थायी राजधानी नहीं बनाई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में सुरेंद्र बिष्ट, रणजीत शाह और दलवीर सिंह बिष्ट सहित शामिल थे।