{"_id":"5a1c45864f1c1bee688be2b6","slug":"15118023661-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सुचारु पेयजल आपूर्ति को लेकर जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सुचारु पेयजल आपूर्ति को लेकर जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। देवर-खड़ोरा गांव के ग्रामीणों ने सुचारु पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा गया कि चार माह से देवर-खडोरा पेयजल योजना पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीण गदेरे के पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द पेयजल योजना पर पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
सोमवार को देवर-खड़ोरा गांव के ग्रामीण ग्यारह बजे जुलूस की शक्ल में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उप प्रधान सैन सिंह रावत, पपेंद्र सिंह, दलीप लाल, मनीष, प्रदीप लाल और देवेंद्र लाल का कहना कि वर्ष 2007 में जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन बिछाई गई थी, लेकिन चार माह से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे गांव के करीब 250 परिवार या तो गदेरे से पानी भर रहे हैं या फिर पेयजल स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। कहा गया कि पेयजल लाइन के पुनर्गठन को लेकर कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन ग्रामीणों की सुनीं नहीं जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल, अंजलि देवी, छुम्मा देवी, पितांबरी देवी, विमला देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, सुशीला देवी, आशा देवी, बलवीर लाल और प्रदीप लाल आदि मौजूद थे।