{"_id":"5a1c45824f1c1b69678be77e","slug":"15118023636-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर झंगरिया बैंड पर एक वाहन को खाई से निकालते वक्त जेसीबी खाई में जा गिरी, जिसकी चपेट में आने से पिथौरागढ़ निवासी एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक सुरक्षित है।
बीते रविवार को औली रोड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई की ओर लटक गया था। सोमवार को इस वाहन को निकालने के लिए चमोली से जेसीबी औली रोड पर झंगरिया बैंड पहुंची। जेसीबी वाहन को खाई से निकाल रही थी कि जेसीबी अनियंत्रित हो गई। इसकी दौरान एक मजदूर जेसीबी की चपेट में आ गया और दोनों दस मीटर नीचे खाई में जा गिरे। मजदूर संजय सिंह (27), पिथौरागढ़ निवासी की मौके पर मौत हो गई। चालक ने जेसीबी अनियंत्रित होने के दौरान वाहन से छलांग लगा ली थी, वह सुरक्षित है। जोशीमठ कोतवाली पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मृतक को खाई से निकाला।