{"_id":"5a1c43ab4f1c1bd1408b97b3","slug":"151180189216-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिम्मर- बणसोली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कछुआ गति से चलने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिम्मर- बणसोली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कछुआ गति से चलने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। वर्ष 2006 में स्वीकृत डिम्मर-बणसोली 7 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक पूना नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि सड़क के लिए स्वीकृत धनराशि पूरी खर्च हो गई, लेकिन सड़क अभी तक पूरी नहीं बनाई। इस पर ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों में रोष जताया।
पुष्कर सिंह रावत, बलवंत सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सड़क सुविधाओं से जोड़ने के लिए वर्ष 2006 में डिम्मर-बणसोली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। मार्च 2015 में लोनिवि गौचर ने मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया था। छह किमी सड़क बनने के बाद यहां काम ठप पड़ा है। मार्ग का निर्माण न होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता एमएस रावत ने बताया कि 7 किमी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 117.06 लाख की स्वीकृत मिली थी, लेकिन शेष बचे एक किमी मार्ग का निर्माण करने के लिए यह धनराशि कम पड़ रही है। अब विभाग की ओर से रिवाइज इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। धनराशि स्वीकृत होने पर जनवरी माह तक सड़क का अवशेष निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।