{"_id":"5a01e6b74f1c1b6e548bb726","slug":"15100741343-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी उतराखंड के नए निदेशक प्रो. सोनी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी उतराखंड के नए निदेशक प्रो. सोनी ने संभाला कार्यभार
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के नवनियुक्त निदेशक प्रो. एसएल सोनी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट का कार्यकाल का पूरा होने के बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रो. सतीश कुमार प्रभारी के तौर पर यहां का कार्यभार देख रहे थे।
मंगलवार को एनआईटी उत्तराखंड के नवनियुक्त निदेशक प्रो. एसएल सोनी के कार्यभार ग्रहण करने पर संस्थान के कुलसचिव कर्नल सुखपाल, सहायक कुलसचिव डा. विनीता नेगी ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता में प्रो. सोनी ने कहा कि एनआईटी उत्तराखंड को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाना उनका उद्देश्य है। छात्रों के विकास के साथ देश का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। एनआईटी स्थायी कैंपस के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह एमएचआरडी से बात करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि इसी वर्ष स्थायी कैंपस का निर्माण कार्य शुरू हो जाए। प्रो. सोनी एनआईटी उत्तराखंड का निदेशक पदभार संभालने से पूर्व मालवीय एनआईटी जयपुर में डीन रिसर्च एंड कंसलटेंसी के पद पर तैनात थे। मेकेनिकल इंजीनियरिंग से बीई करने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एमटेक और पीएचडी की है। प्रो. सोनी के 63 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें इस क्षेत्र में 37 वर्षों का अनुभव है।