{"_id":"59de4f414f1c1bb6678b552c","slug":"15077415679-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित होगा गौचर मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित होगा गौचर मेला
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। 14 नवंबर से होने वाले सात दिवसीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और समापन नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश करेंगी। मेले के दौरान जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आशीष जोशी ने कहा कि मेले में स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस प्रशासन को मेले के दौरान शांति व्यवस्था रखने और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष को बुलाने पर सहमति बनाई। थराली विधायक मगन लाल शाह ने मेले को बीमित करने का सुझाव दिया। मेले के दौरान होने वाली महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी सहित जिले की महिला अधिकारियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। औद्योगिक विकास संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने भी विचार रखे। इस मौके पर विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह और नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला आदि मौजूद थे।