फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से चमोली में शुरू होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य महाभियान

आज से चमोली में शुरू होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य महाभियान

Sun, 08 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
आज से चमोली में शुरू होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य महाभियान
कर्णप्रयाग। सोमवार से चमोली जिले में लगने वाले स्वास्थ्य महाभियान की शुरुआत थराली से होगी। सोमवार से रविवार तक जिले के विभिन्न नगरों और कस्बों में अमर उजाला फाउंडेशन और वरदान संस्था की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इसकी शुरुआत थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होगी। यहां हंस कल्चरल सेंटर के प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य सलाहकार डा. नवीन बलूनी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। 12 अक्तूबर को गैरसैंण में लगने वाले शिविर में उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, 14 अक्तूबर को जीआईसी लंगासू में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य होंगी, जबकि 15 अक्तूबर को गौचर में आयोजित होने वाले इस महाभियान के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क परामर्श और दवाओं का वितरण करेंगे। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र भट्ट, मगन लाल शाह, सहित प्रमुख उर्मिला बिष्ट, राकेश जोशी, अंसी नेगी, सुमति बिष्ट, राधा देवी आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी सहित जनप्रतिनिधियों ने इस महाभियान की सराहना की है।
विज्ञापन

यहां भी होगा शिविरों का आयोजन
9 अक्तूबर सीएचसी थराली।
10 अक्तूबर ग्वालदम।
11 अक्तूबर पीएचसी देवाल।
12 अक्तूबर पीएचसी नारायणबगड़।
13 अक्तूबर सीएचसी गैरसैंण।
14 अक्तूबर जीआईसी लंगासू।
15 अक्तूबर सीएचसी गौचर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed