फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई

Tue, 03 Oct 2017 01:55 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई
गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

-- शिक्षण संस्थान व आसपास क्षेत्रों में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
-- जयंती के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण व सफाई अभियान चलाया गया

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर व आसपास के क्षेत्रों में मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम, सफाई अभियान आयोजित किए गए। स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास कॉलोनी में गांधी व शास्त्री जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का डा. पंकज गुप्ता ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस दौरान प्रोजेक्टर के जरिए छात्रों को महात्मा गांधी के गीत व संवादों को सुनाया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक पूनम अनेजा, शशि कंडवाल, पुष्पा बडोला, बीना जोशी, कुसुमा द्विवेदी, रजनी मिश्रा, सुहानी सेमवाल आदि मौजूद थे।
बापूग्राम स्थित गंगोत्री विद्या निकेतन में शिक्षाविद् घनश्याम नौटियाल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक प्रमोद मलासी ने कहा कि वर्तमान में गांधी व शास्त्री के संकल्प को साकार करने की आवश्यकता है। शिक्षाविद् वंशीधर पोखरियाल, रामप्रसाद उनियाल, नीलम पाल, यज्ञवृत, अंजना कंडवाल, प्रबोध उनियाल आदि मौजूद रहे। हरिचंद आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में दोनों विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। छात्राओं ने गांधी और शास्त्री पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा, मंजू बडोला, साधना गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, राइंका मोहनचट्टी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य डा. जगदीश प्रसाद बिजल्वाण, दिनेश रावत, बाबूराम यादव, जीपी रतूड़ी मौजूद थे। स्वामी शिवानंद मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सतीश चंद कोहली, प्रकाश बहुगुणा, अरविंद सिंह, विनोद द्विवेदी, रामखिलावन वर्मा, प्रकाश बहुगुणा मौजूद थे। वीरभद्र स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में सफाई अभियान चलाया गया। विद्यालय में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रधानाध्यापिका विमला रावत, राजाराम, सावित्री थापा, अनीता पयाल, मंजू महर मौजूद थे। सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श नगर में आयोजित कार्यक्रम में हेतराम, मीना अग्रवाल, अशोक, राजेंद्र तायल, मीनाक्षी अग्रवाल, खूब चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में साइकिल प्रतियोगिता के विजेताओं को रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा प्रमाणपत्र बांटे गए। प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, पुनीता बड़थ्वाल मौजूद थे। चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल मेें गांधी जयंती पर बच्चों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। ढालवाला स्थित हिमालयन एन्वायरमेंट एजूकेशन कल्याण संस्थान में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर अंजलि भट्ट, निशा बिष्ट, भारती रावत, किरन आदि मौजूद थे।
एसजीआरआर भोगपुर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर प्रधानाचार्य डा. जगदंबा प्रसाद पैन्यूली, पुष्पराज बहुगुणा, जितेंद्र पुंडीर, बलबीर नेगी आदि रहे। मुनिकीरेती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर चौदहबीघा में जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बीती 26 सितंबर को आयोजित स्वदेशी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे, अशोक पासवान, रामगोपाल रतूड़ी, नंदकिशोर भट्ट आदि रहे।

पौधरोपण कर दिया संदेश
ऋषिकेश। गांधी जयंती के अवसर पर मैती संस्था की ओर से बड़कोट रेंज में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही संस्था से जुड़े स्वयंसेवकों ने ऋषिकेश-देहरादून रोड पर सात मोड़, मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, आरपीएस नेगी, आलोक राणा, रमेश थपलियाल, राजेंद्र उनियाल, अशोक राणा आदि मौजूद थे।

रैली निकालकर किया जागरुक
विवेका एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खदरी की ओर से जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैली निकाली गई। मौके पर प्रधानाचार्य देवेश्वरी रयाल, एनसी पांडे, स्नेहा, योगेश देवली, राखी डबराल आदि रहे। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज, गंगाभोगपुर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय में वन एवं वन्य जीव विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य एचएम बडोनी, डा. अभयमित्र आर्य, अमित कोटियाल, अशोक कुमार, गिरीश उपाध्याय, गुलशन शर्मा, लज्जावती रावत, सुमन धूलिया आदि मौजूद थे।


जयंती पर कुष्ठरोगियों को फल बांटे
जयंती के अवसर पर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से चौदहबीघा स्थित कुष्ठ कालोनी में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। मौके पर महावीर खरोला, अजय रमोला, दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, विजेंद्र पयाल, महेंद्र सिंह आदि रहे। उधर, नगर कांग्रेस कमेेटी की ओर से त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ में महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्र, मदनमोहन शर्मा, जयपाल जाटव, अरविंद जैन, मुमताज हाशिम, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed