फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रधान संगठन ने किया स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार

प्रधान संगठन ने किया स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार

Tue, 03 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रधान संगठन ने किया स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार
प्रधान संगठन ने मांगों को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन, यमकेश्वर ने यमकेश्वर ब्लॉक में आयोजित ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार किया। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन प्रेषित कर संगठन के लंबित मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग भी की।
यमकेश्वर ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें बताया गया कि प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन चार सूत्रीय मांगों को लेकर तीन माह से आंदोलनरत हैं। बावजूद इसके राज्य सरकार लंबित प्रकरणों के समाधान को कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों ने सर्वसम्मति से ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम व ग्राम सभाओं की खुली बैठकों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस अवसर पर अरुण जुगलाण, बिजेंद्र बिष्ट, प्यारेलाल रणाकोटी, विजयपाल नेगी, रघुवीर सजवाण, रविंद्र सिंह, बलवीर सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो::
जुल्म का डटकर करें सामना
यौमे आशूरा पर इमाम हुसैन की याद में तेलीवाला में हुआ जलसा
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
यौमे आशूरा (दस मुहर्रम) पर गांव तेलीवाला में इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम (सुन्नी) समुदाय की ओर से कुआं मैदान में बड़े जलसे का आयोजन किया गया।
मौलाना मोहम्मद रिजवान अहमद ने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत का वाकया बयां किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने इस्लाम को बचाने की खातिर यजीद जालिम की सेना का डटकर सामना किया और दस मुहर्रम को करबला के मैदान में शहीद हो गए। उन्होंने लोगों से इमाम हुसैन के जीवन से सबक लेकर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने और डटकर उसका सामना करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुस्लिम (सुन्नी) समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की याद में कई जगहों पर लंगर बांटा। युवाओं ने अखाड़ा खेलकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस दौरान ताजिये निकाले गए, जुलूस के रूप में सुसवा नदी के तट पर करबला पहुंचकर ताजियों को दफन किया गया। इस दौरान मौलाना करामत अली, मौलाना नुरूउल हसन, मौलाना इमदाद हुसैन, मौलाना मुस्तफीज अहमद नईमी, मेहंदी हसन, रिजवान अली, मोहम्मद अकरम, जाहिद अंजुम, जाकिर हुसैन, सलीम अहमद, हाजी अमीर हसन, इकराम अली, याकूब अली, आदिल हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed