फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भगवान राम के अग्निवाण से राख हुआ पापी रावण का कुनबा

भगवान राम के अग्निवाण से राख हुआ पापी रावण का कुनबा

Sun, 01 Oct 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
भगवान राम के अग्निवाण से राख हुआ पापी रावण का कुनबा
हजारों बने असत्य पर सत्य की जीत के गवाह
विज्ञापन

-- दशहरा मेला देखने उमड़े हजारों लोग, राम व रावण की सेना के बीच हुआ युद्घ
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान त्रिवेणीघाट पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया। जहां गंगा की जलधाराओं के बीच बने टापू पर रावण के वंश को भगवान श्रीराम व लक्ष्मण ने अपने पराक्रम से मिटा दिया। इस दौरान घाट पर मौजूद हजारों लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के गवाह बने। इससे पूर्व त्रिवेणी के टापू पर भगवान श्रीराम और अहंकारी रावण की सेना के बीच भयंकर युद्ध हुआ। सुभाष क्लब दशहरा कमेटी की ओर से त्रिवेणीघाट पर दशहरा मेला आयोजित किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के साथ ही समीपवर्ती मुनिकीरेती, ढालवाला, श्यामपुर आदि इलाकों के हजारों लोग जुटे। शाम करीब साढ़े सात बजे भगवान श्रीराम की सेना सुभाष बनखंडी से रेलवे रोड होते हुए त्रिवेणीघाट पहुंची।
सेना को राफ्ट के जरिए टापू पर पहुंचाया गया। इसके बाद श्रीराम व रावण की सेना के बीच करीब आधा घंटा जमकर युद्ध हुआ। भगवान श्रीराम ने कुंभकर्ण और लक्ष्मण ने मेघनाद को धराशायी किया। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच युद्ध के दौरान विभीषण के सुझाव पर श्रीराम ने रावण की नाभि पर अग्निबाण से निशाना साधा और दशानन धराशाही हो गया। इसके साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाद व दशानन रावण के पुतले धमाकों के साथ जल उठे। दशानन के कुनबे के दहन होते ही समूचा गंगातट श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। पर्व पर त्रिवेणीघाट नावघाट की ओर से आस्थापथ तक तक मेला क्षेत्र रंगविरंगी स्वदेशी लाइटों से जगमगाता रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, पूर्व दरजाधारी राज्यमंत्री विजय सारस्वत, महंत विनय सारस्वत, सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, विजय सिंघल, ललित सक्सेना, राहुल शर्मा, कमल धींगड़ा, संजय शर्मा, दीपक, पंकज जायसवाल, गिरीश, योगेश शर्मा, सीताराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी से गूूंजा त्रिवेणीघाट
दशहरा मेले में रावण दहन के दौरान मुजफ्फनगर के सफी अहमद और सहारनपुर के कमल फायर के बीच आतिशबाजी का जोरदार मुकाबला हुआ। इस दौरान सुतली बम, चर्खी, रॉकेट व बड़ी फुलझड़ियों, हंटर आदि विविध प्रकार की आतिशबाजी के नजारे दिखे। आतिशबाजी के दौरान आसमान पर भी काफी देर तक रंग बिरंगी रोशनियां जगमगाती रही। जिसका दशहरा मेले में जुटे हजारों लोगों ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। समापन पर सुभाष क्लब दशहरा कमेटी की ओर से दोनों प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
बच्चों ने खरीदे धनुष और गदा
दशहरा मेले में अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ पुतला दहन देखने के लिए आए बच्चों ने धनुषबाण, तरकश, गदा, मुखौटे, तलवार आदि जमकर खरीदे। इसके अलावा बच्चों ने अन्य खिलौनों की खरीदारी भी की। इस दौरान घाट के आसपास लगे खाने-पीने के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़भाड़ रही।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
दशहरा पर्व के तहत त्रिवेणीघाट पर लगे मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद से ही घाट रोड पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया था। इस दौरान घाट के आसपास पुलिसकर्मियों के साथ ही जल पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed