{"_id":"59bd4dc04f1c1b2b688b4fd8","slug":"150557846015-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति को किया सम्मानित
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाए जाने पर चमोली के छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यूएस रावत को सम्मानित किया। प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने कहा कि गोपेश्वर महाविद्यालय को कैंपस बनाने में कुलपति का विशेष योगदान रहा है। छात्र विपिन, मनोज, अरविंद नेगी, मनीष पुरोहित, जगमोहन और मानसी नेगी का कहना है कि गोपेश्वर में विश्व विद्यालय का कैंपस स्थापित होने से यहां व्यावसायिक कोर्स और नए विषयों का संचालन शुरू होगा, जिससे सीमांत क्षेत्र के होनहार युवा-युवतियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए मैदानी क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थानों में नहीं जाना पड़ेगा।