फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समस्याओं के हल को मंत्री के दरवाजे पहुंचे बैटरी रिक्शा चालक

समस्याओं के हल को मंत्री के दरवाजे पहुंचे बैटरी रिक्शा चालक

Mon, 11 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के हल को मंत्री के दरवाजे पहुंचे बैटरी रिक्शा चालक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भीमगोडा बैटरी रिक्शा चालक और मालिक वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं के संबंध में उन्हें ज्ञापन दिया।
सोसायटी के सचिव राम अवतार चौहान और अशोक कश्यप तथा मां भागीरथी बैटरी रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष गौरव बेदी के नेतृत्व में बैटरी रिक्शा चालक और मालिकों ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री दरबार में गुहार लगाई जाएगी। उनका कहना था कि आए दिन रिक्शा चालकों के साथ पुलिस अभद्रता कर रही है। जीरो जोन में पास की व्यवस्था को भी लागू नहीं करने से रिक्शा चालकों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

राम अवतार चौहान ने कहा कि गरीब बैटरी रिक्शा चालकों के रेलवे स्टेशन से दूधाधारी चौक तक एआरटीओ की ओर से समय-समय पर परेशान किया जाता है। भीमगोडा यूनियन के अध्यक्ष अशोक कश्यप ने कहा कि रिक्शा चालकों का पुलिस उत्पीड़न कर रही है। किशन सिंघल ने कहा कि बैटरी रिक्शा चालकों को संरक्षण दिया जाए। संजय त्रिवाल ने पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान घनश्याम, जयपाल, राजेश, किशन, छोटू, राकेश अग्रवाल, बाबू, देवेश, सन्नी, सुरेंद्र शिव कुमार, गोपाल, प्रमोद, सुरेश, शंकर, सोनू, अरुण, बृजेश, मोनू, शम्भू, हरदीप, सरदार सिंह, आशीष, देवेश, जौनी महबूब, दिलावर और शेखर इत्यादि सैकड़ों बैटरी रिक्शा चालक उपस्थित रहे। उस समय शहरी विकास मंत्री मौके पर मौजूद नहीं थे, वे ज्ञापन देकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed