{"_id":"597e0a264f1c1b5c7d8b4628","slug":"150143244518-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में दिनभर में चार घंटे तक ही खुला बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में दिनभर में चार घंटे तक ही खुला बदरीनाथ हाईवे
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे रविवार को मात्र चार घंटे के लिए ही खुला। हाईवे बंद होने से करीब 280 यात्री बीच में ही फंस गए। इनमें 200 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ और लामबगड़ में ही रोका गया है, जबकि बदरीनाथ जा रहे करीब 80 तीर्थयात्रियों को पुलिस ने पांडुकेश्वर से आगे नहीं बढ़ने दिया।
बदरीनाथ हाईवे शनिवार देर रात से अवरुद्ध पड़ा था। रविवार सुबह पांच बजे से हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ और सुबह दस बजे आवाजाही शुरू हो गई, लेकिन दोपहर बाद हुई भारी बारिश से करीब दो बजे फिर हाईवे अवरुद्ध हो गया। बारिश के देर शाम तक जारी रहने से हाईवे नहीं खोला जा सका है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि लामबगड़ में बारिश होते ही चट्टान से पत्थर और मलबा हाईवे पर आ रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। अब सोमवार को मौसम साफ होने के बाद ही हाईवे को सुचारु किया जा सकेगा।