{"_id":"5970e0d24f1c1bed708b4696","slug":"150056988213-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम, जाम और सिर्फ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम, जाम और सिर्फ जाम
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार- दिल्ली हाईवे के किनारे खड़े डाक कांवड़ वाहन नहीं हटवाने से जाम की स्थिति बनी रही। घंटों तक डाक कांवड़ वाहन रेंग-रेंग के आगे बढ़ पाए। ये तस्वीर चंडीघाट चौक से उत्तरी हरिद्वार की है। पुलिस वाहनों के हटाने के मामले में मूकदर्शक बनी रही।
अमर उजाला ने अंदेशा जता दिया था कि डाक कांवड़ वाहन परेशानी का सबब बनेंगे। अब वह सच सामने आ गया। कांवड़ मेले के दौरान जब डाक कांवड़ की बारी आती है तब पुलिस फोर्स का फोकस हाईवे किनारे डाक कांवड़ वाहन के पार्क न होने पर होता था, लेकिन इस बार पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यही वजह है कि पूरा शहर जाम में फंसा रहा। उत्तरी हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक जाम का असर देखने को मिला। हाईवे किनारे डाक कांवड़ वाहन पार्क होने से बड़े डाक कांवड़ वाहन तो दूर दोपहिया वाहन डाक कांवड़ निकलने की भी जगह नहीं थी। ऐसे में जो जहां खड़ा था वहां खड़ा रह गया। डाक कांवड़ वाहन हाईवे किनारे पार्क नहीं होते तो यातायात व्यवस्था कम से कम सुचारु तो रहती। हर कांवड़ मेल में पुलिस कप्तान खुद हाईवे किनारे खड़े वाहन को खदेड़ने के लिए सड़क पर कमान संभालते आए हैं।