फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नवरात्र : शुभ मुहूर्त में करें घट स्थापना

नवरात्र : शुभ मुहूर्त में करें घट स्थापना

Sat, 17 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र : शुभ मुहूर्त में करें घट स्थापना
नवरात्र : शुभ मुहूर्त में करें घट स्थापना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चैत्र नवरात्र 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नवरात्र में घट स्थापना का विशेष महत्व है। घट स्थापना से नौ दिन के उत्सव का शुभारंभ हो जाता है। शास्त्रों में घट स्थापना के नियमों को विशेष रूप से वर्णित किया गया है।
आचार्य डॉ. संतोष खंडूडी के मुताबिक घट स्थापना का मुहूर्त प्रतिपदा तिथि में दिन के पहले एक-तिहाई भाग में सबसे उपयुक्त होता है। कुछ कारणों से यदि मुहूर्त इस समय उपलब्ध नहीं होता तो घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त के दौरान ही सर्वोत्तम मुहूर्त माना जाता है। इस अवधि में आहार, विहार व्यवहार, विचार शुद्ध रखने चाहिए, जिस कारण किसी भी बीमारी और अन्य कष्टों का सामना न करना पडे़। नवरात्र नियम और संयम सिखाते हैं। नवरात्र के उपवास से सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार घट स्थापना निश्चित अवधि के दौरान मुहूर्त देख कर ही की जानी चाहिए। घट स्थापना से भगवती दुर्गा का आह्वान किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार गलत समय पर किया जाने वाला आह्वान देवी शक्ति का क्रोधित कर प्रकोप ला सकता है। घट स्थापना के लिए अमावस्या तिथि और रात्रि का समय निषिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घट स्थापना मुहूर्त
प्रथम मुहूर्त : 06.27 से 10.26 तक वृष लग्न में
द्वितीय मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त -11.59 से 12.41 तक मिथुन लग्न में
घट स्थापना मुहूर्त द्वि-स्वभाव मीन लग्न के दौरान

प्रतिपदा तिथि
17 मार्च को शाम 06:41 बजे से 18 मार्च 06.01 बजे तक।

नवरात्र घट स्थापना का पंचांग
घट स्थापना पूजा के दिन का अभिजीत मुहूर्त
घट स्थापना पूजा के दिन का चौघड़िया मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed