फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो::::: मानवता ही सच्चा धर्म है : सुदीक्षा

फोटो::::: मानवता ही सच्चा धर्म है : सुदीक्षा

Mon, 20 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो:::::  मानवता ही सच्चा धर्म है : सुदीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गद्दी संभालने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचीं सतगुरु सुदीक्षा ने कहा कि मानवता की माला प्रभु परमात्मा रूपी धागे के बिना असंभव है। हम केवल इंसान हैं और पूरी मानवता के कल्याण के लिए है। निरंकारी मिशन मानवता की सेवा भक्ति-भाव से करता है।
हरिद्वार रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को आयोजित संत समागम में हजारों अनुयायियों ने सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के दर्शन किए। इस अवसर पर माता सुदीक्षा ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह महाराज ने जो प्यार यहां दिया है आज वही दिव्य नजारा आपकी गरिमामय उपस्थिति से नजर आ रहा है। बाबा ने हमेशा प्यार ही बांटा और प्यार ही करना सिखाया। हम इसी तरह से आपसी प्यार से बाबा जी के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा जितनी भी की जाय बहुत कम है। आज संसार में अज्ञानता रूपी अंधेरा फैला हुआ है। इसी अज्ञानता के अंधेरे को ज्ञान रूपी उजाले से ही मिटाया जा सकता है। जैसे जला हुए एक दीपक से दूसरे को उजाला प्रदान करता है। वैसे ही जब मनुष्य की बुद्धि, विवेक, चेतना, ब्रह्मज्ञान से जागृत हो जाती है तो वह परोपकार में उपयोग होना प्रारंभ हो जाता है। लड़ाई-झगड़े, शिकवे-शिकायत से दूर होकर दया, करुणा, प्रेम, नम्रता के दिव्य गुण को जीवन में प्रकट करने लगता है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आगमन पर बाल संगत का बैंड ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विजय रावत ने किया। समागम में विकास नगर, सेलाकुई, बालावाला, डोईवाला, ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, टिहरी, सहसपुर एवं आसपास के सभी संगतों ने भाग लिया। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, स्थानीय संयोजक कलम सिंह रावत व जोनल इंचार्ज मसूरी जोन हरभजन सिंह, कमेटी मेंबर नरेश विरमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संत समागम में उमड़ा जन सैलाब
समागम में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी से हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए। माता सुदीक्षा के दर्शन करने के लिए दोपहर से ही सत्संग भवन के बाहर भक्तों की लाइन लग गई थी। निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने व्यवस्था अपने हाथों में रखी और एक-एक अनुयायी को माता सुदीक्षा के दर्शन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुयायियों ने चखा लंगर का स्वाद
समागम में अनुयायियों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने अनुयायियों को सब्जी, रोटी के पैकेट और पानी की बोतलें वितरित कीं। इसके साथ ही यातायात, पार्किंग व्यवस्थाएं बनाए रखने में सेवादार जुटे रहे।

भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
संत समागम के दौरान दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से आए गायकों ने भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायकों ने मानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे बने सहारा... नौ जवानों को सतगुरु ने फिर से बुलाया है, सोई शक्ति को फिर जगाया है... दीवार रहित संसार बनाएं, आपस में सब प्यार बढ़ाये आदि संदेशों से संगतों को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed