{"_id":"5ada537a4f1c1b350a8b5a0d","slug":"121524257658-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की रोजी पटेल ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की रोजी पटेल ने जीता गोल्ड
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
कोइंबटूर में चल रही 16वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देहरादून की रोजी पटेल ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। रोजी ने 51 मिनट 44 सेकेंड में 10 किमी वॉक रेस पूरी कर गोल्ड जीता।
रोजी के प्रशिक्षक अनूप बिष्ट ने बताया कि रोजी रायपुर में रहती हैं और इंटरमीडिएट की छात्रा है। उनके पिता किसान है। बताया कि रोजी पिछले काफी समय से उनसे कोचिंग ले रही हैं। वह एक अच्छी वॉक रेसर है यह उसने साबित भी करके दिखा दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना रोजी के साथ ही हमारे उत्तराखंड के लिए भी गर्व की बात है। बताया कि चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर 51 मिनट 51 सेकेंड के साथ गुजरात की मंजू रानी रही, जबकि तीसरे स्थान पर 52 मिनट आठ सेकेंड में हरियाणा की स्नेहा ने रेस पूरी की। बताया कि रोजी का भाई इंद्रजीत पटेल ने भी लांग रेसर है। वह पांच हजार और दस हजार रेस में भाग लेता है। वर्तमान में ओएनजीसी में तैनात है।