फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘खेलो इंडिया’ में उतराखंड की स्वर्णिम शुरुआत

‘खेलो इंडिया’ में उतराखंड की स्वर्णिम शुरुआत

Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
‘खेलो इंडिया’ में उतराखंड की स्वर्णिम शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आयोजित खेलो इंडिया नेशनल स्कूल गेम्स में उत्तराखंड ने स्वर्णिम शुरुआत की है। दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता की पहली ही स्पर्धा में उत्तराखंड के एथलीट अनु कुमार ने सबको पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 11वीं कक्षा के छात्र अनु कुमार ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता की पहली स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक उत्तराखंड की झोली में डालकर शानदार आगाज किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके अनु ने 1500 मीटर दौड़ में 4.40 मिनट का समय निकाला। दो फरवरी को उनका मुख्य इवेंट (800 मीटर दौड़) आयोजित होगा। इससे पहले भी अनु पिछले नेशनल स्कूल गेम्स की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और फ्रांस में आयोजित वर्ल्ड स्कूल गेम्स में रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं। वह वर्ल्ड स्कूल गेम्स में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। खेल मंत्री अरविंद पांडे, सचिव भूपिंदर कौर औलख, निदेशक खेल विम्मी सचदेवा ने अनु कुमार की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed