फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उपनलकर्मियों की हड़ताल से बढ़ीं मरीजों की दिक्कत

उपनलकर्मियों की हड़ताल से बढ़ीं मरीजों की दिक्कत

Wed, 10 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
उपनलकर्मियों की हड़ताल से बढ़ीं मरीजों की दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

उपनलकर्मियों की हड़ताल के कारण दून अस्पताल में मरीजों की दिक्कत बढ़ गई हैं। रजिस्ट्रेशन और बिलिंग के लिए स्थाई कर्मचारियों को तैनाती के बाद भी कोई खास राहत नहीं मिली। पैथोलॉजी जांच और रिपोर्ट लेने के लिए मरीज भटकते रहे। वहीं, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी मरीज भी परेशान रहे।
उपनलकर्मियों के लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहने के कारण प्रदेश के सबसे बड़े दून अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी रहीं। विशेषकर रजिस्ट्रेशन और बिलिंग पर प्रभाव पड़ा है। दून अस्पताल में 171 उपनल कर्मचारी तैनात हैं। अस्पताल प्रबंधन ने स्थाई कर्मचारियों को वैकल्पिक रूप से काम पर लगाया है। इसके बादजूद ज्यादातर कामकाज प्रभावित रहे। कर्मचारियों के हाथ से पर्चे बनाने के कारण ओपीडी में मरीजों को लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ा। वहीं, बिलिंग अनुभाग में भी काम नहीं हो सका। सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से पहुंचे लोगों को हुई। इसके अलावा पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचें भी प्रभावित हुईं। रजिस्ट्रेशन कराने, रिपोर्ट तैयार कराने और रिपोर्ट लेने के काम नहीं हो सके। इसके चलते कई मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं पर विशेष निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर उपनल कर्मचारियों ने समस्या के समाधान न होने तक इमरजेंसी सेवाएं भी ठप करने की चेतावनी दी है। वहीं अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण व्यवस्था बनाने में दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed