{"_id":"5a38287c4f1c1b502b8b55fd","slug":"121513629820-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर कार्निवाल की सभी तैयारियां पूरी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर कार्निवाल की सभी तैयारियां पूरी: डीएम
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
मसूरी में 25 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कार्निवाल में उत्तराखंड की संस्कृति और खानपान को खास तवज्जो दी गई है। गढ़वाल टैरेस में सोमवार को डीएम और एसएसपी ने पत्रकार वार्ता कर कार्निवाल की तैयारियों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने कहा कि कार्निवाल के अंतर्गत 25 से 30 दिसंबर तक शहर में पर्यटकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। कार्निवाला का शुभारंभ 25 दिसंबर को कार्निवाल परेड से होगा। उसी दिन रात को उत्तराखंड के बीर भड्ड माधो सिंह भंडारी की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति का कार्यक्रम रखा गया है। कहा कि स्टार नाइट पर टिकट समिति के लोगों से चर्चा के बाद लगाया जा सकता ताकि व्यवस्था बनी रहे। हंस राज हंस की नाइट कवि सम्मेलन, कव्वाली आदि का कार्यक्रम भी रखा गया है। डीएम ने पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और विधायक गणेश जोशी के प्रयासों की भी सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम का ब्रोशर भी लांच किया गया। कहा कि त्रुटि होने के कारण उन्हें संशोधन के लिए भेजा गया। उसके बाद ब्रोशर वितरित किए जाएंगे। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि कार्निवाल के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जायेगा ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल के दौरान मालरोड की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। पत्रकार वार्ता में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडे, एमडीडीए सचिव पीसी दुमका, एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, अध्यक्ष मसूरी होटल एसोसिएशन आर एन माथुर, शैलेंद्र कर्णवाल, सचिव मसूरी होटल एसोसिएशन संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
.............................................
मालरोड पर आयोजित होगा उत्तराखंडी फूड फेस्टिवल
मसूरी। गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने विंटर लाइन कार्निवाल के तहत फूड फेस्टिवल आयोजित किये जाने को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मालरोड पर फेस्टिवल के आयोजन पर सहमति बनी।
विज्ञापन
आयुक्त ने शहीद स्थल गढ़वाल टैरेस और मालरोड का निरीक्षण किया। उन्होंने गन हिल का भी निरीक्षण किया और वहां पर देहरादून घाटी और दूसरी तरफ हिमालय का विहंगम दृश्य दुकानों की वजह से नहीं दिखाई देने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि इस संबंध में पालिका से बात कर दोनों तरफ का विहंगम दृश्य नजर आने के संबंध में योजना बनाने पर विमर्श किया जाएगा। किंक्रेग में बन रही पार्किंग के विलंब पर उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था ने गलत रिपोर्ट दी थी जिसके कारण कार्य देर से शुरू किया गया है। पार्किंग का डिजाइन चेंज किया गया है ताकि जल्दी इस पर आगे की कार्रवाई की जा सके व आने वाले सीजन में इसका लाभ पर्यटकों को मिल सके।