फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पिटकुल की ट्रांसमिशन लाइनों से करोडृृृं कमाने की तैयारी

पिटकुल की ट्रांसमिशन लाइनों से करोडृृृं कमाने की तैयारी

Fri, 14 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पिटकुल की ट्रांसमिशन लाइनों से करोडृृृं कमाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून। ट्रांसमिशन लाइनों में अर्थ वायर की जगह आप्टिकल फाइबर लाइनें बिछाने के लिए राज्य सरकार व पिटकुल को केंद्र सरकार व निजी कंपनियों से करोड़ों रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग और पिटकुल के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें सहमति बनी कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई पावर सिस्टम डेवलपमेंट फंड (पीएसडीएफ) योजना के तहत सरकार, पिटकुल प्रबंधन और नेशनल लोड डिस्पेच सेंटर (एनएलडीसी) के बीच एमओयू किया जाएगा। इस एमओयू की जिम्मेदारी अपर सचिव ऊर्जा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी को सौंपी गई है। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि पीएसडीएफ स्कीम के तहत राज्य मेें सभी ट्रांसमिशन लाइनों में अर्थ वायर की जगह ऑप्टिकल ग्राउंड वायर (ओपीजीडब्ल्यू) बिछाया जाना है। केंद्र की ओर से शुरू की इस योजना का मकसद दूरसंचार कंपनियों को बेहतर आर्टिकल फाइबर लाइनें मुहैया कराना है। लाइनें बिछाए जाने के एवज में केंद्र व निजी दूरसंचार कंपनियों की ओर से राज्य सरकार व पिटकुल को बजट मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed