फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शीशमबाड़ा प्लांट की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

शीशमबाड़ा प्लांट की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
शीशमबाड़ा प्लांट की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणाें ने बृृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संबंध में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल को सौंपा। ग्रामीणाें ने प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी की जांच की मांग की है।
जन जन संघर्ष नागरिक समूह पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्रामीण बृृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल को ज्ञापन सौंपा। समूह के उपाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया के प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 12 मानकों के विपरीत काम कर रही हैं। जिससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्लांट को चलाने वाली कंपनी की जांच की जाए।
विज्ञापन

सचिव प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि कंपनी सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुसार किसी भी संस्था या कॉलेज के 500 मीटर के दायरे में कोई कूड़ाघर नहीं होना चाहिए। जबकि ट्रंचिंग ग्राउंड के आसपास एक आर्मी हाउस और चार कॉलेज हैं। दुर्गंध से क्षेत्र के 16 गांवों के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गंदगी के साथ बीमारियां भी फैल रही है। ग्रामीणाें ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान राकेश कुमार, आसिफा परवीन, आशीष, वसीम, विकास गुप्ता आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed