फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   108 will save your from wild animals.

घर में जंगली जानवर आएं तो 108 को बुलाएं

Thu, 29 Oct 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Oct 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
108 will save your from wild animals.

दुर्घटना या इमरजेंसी के समय स्वास्थ्य, पुलिस और दमकल की सुविधा उपलब्ध कराने वाली 108 सेवा जंगली जानवरों से सुरक्षा की भी सुविधा देती है।

विज्ञापन


इसके लिए 108 के कंट्रोल रूम में वन विभाग के कर्मचारी की तैनाती की गई है। पिछले पांच वर्षों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग इसका लाभ ले चुके हैं। इसके अलावा अवैध खनन, वनाग्नि और पेड़ गिरने जैसी शिकायतें भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन


घरों में सांप-बिच्छू घुसने से लेकर क्षेत्र में जंगली जानवरों के खेती व अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ऐसे मामलों में आमतौर पर लोग वन विभाग के कर्मचारियों को मदद के लिए बुलाते हैं। ऐसी स्थिति में इमरजेंसी 108 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 सेवा में वन और वन्य प्राणियों से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग सेल बनाया गया है। वन विभाग का कर्मचारी ऐसे मामलों में जानकारी लेकर तत्काल संबंधित बीट और रेंज के अधिकारियों को सूचना देते हैं।

पांच वर्षों में कितनी शिकायतें

शिकायत ------- संख्या
पेड़ों से संबंधित - 375
वनाग्नि से संबंधित - 1136
वन्य जंतुओं से संबंधित - 1628
अवैध खनन से जुड़े मामले - 98
घर में जंगली जानवर घुसना - 83
अन्य - 435

23 जनवरी 2010 से 108 सेवा में यह सुविधा भी जोड़ी गई है। हालांकि लोगों को इस संबंध में कम जानकारी है। इसके लिए 108 में एक वन विभाग के कर्मचारी को तैनात किया गया है। यह कर्मचारी विभागीय अधिकारियों व सूचना देने वालों के बीच समन्वय स्थापित करता है।
- मनीष टिंकू, स्टेट हेड, 108 सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed