फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक दिन में 2329 अतिक्रमण हटाने की चुनौती

एक दिन में 2329 अतिक्रमण हटाने की चुनौती

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एक दिन में 2329 अतिक्रमण हटाने की चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

चार सप्ताह में शहर से अतिक्रमण हटाने की हाईकोर्ट के आदेश की मियाद आज खत्म हो रही है। ऐसे में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही टास्क फोर्स के सामने एक दिन में 2437 अतिक्रमण हटाने की कठिन चुनौती है। बीते 18 जून को हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को चार सप्ताह में राजधानी की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश की कॉपी 26 जून को मिलने से इसकी मियाद 18 की बजाय 26 से मानी जा रही है।
हाईकोर्ट के आदेश पर गठित टास्क फोर्स ने 28 जून को रिस्पना पुल के पास से अतिक्रमण हटाना शुरू किया था। आजादी के पहले 1904, 1938 और 1992 के नक्शों से अतिक्रमण चिह्नित करने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू से ही विवादों में रहा। लोगों ने चिह्नीकरण को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई, लेकिन टीम ने उनकी नहीं सुनी। 25 जुलाई तक टीम ने 5324 अतिक्रमण चिह्नित किए थे, जिनमें से 2887 ही ध्वस्त किए गए। जबकि, 108 भवनों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। ऐसे में टीम के सामने एक दिन में बाकी बचे 2437 अतिक्रमण ध्वस्त करने की चुनौती होगी। वहीं, लोगों के मन में यह भी सवाल है कि क्या अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

--
जीएमएस रोड पर 49 अतिक्रमण पर चली जेसीबी
देहरादून। टास्क फोर्स ने बुधवार को जीएमएस रोड पर अभियान चलाकर 49 अतिक्रमण ध्वस्त किए और एक भवन को सील कर दिया। इस दौरान 188 अतिक्रमण चिह्नित बी किए गए। एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल के नेतृत्व में जीएमएस रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चला। टीम को देख लोग खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने में जुट गए। कुछ स्थानों पर लोगों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन अधिकारियों के नक्शे दिखाने पर वे मान गए और अतिक्रमण तुड़वाया। इस दौरान एक आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधियां मिलने पर उसे सील कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने ईसी रोड, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर रोड पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जारी रहेगा अभियान : जिलाधिकारी
देहरादून। शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा। बुधवार को जिलाधिकारी ने बताया कि जब तक शासन की ओर से आदेश नहीं मिलता, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अभियान का अंतिम दिन है, लेकिन अभियान को जारी रखा जाएगा। जिन स्थानों से अभी अतिक्रमण नहीं हटा है, वहां टास्क फोर्स कार्रवाई करेगी। साथ ही अतिक्रमण चिह्नीकरण की कार्रवाई भी चलती रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को फुटपाथों, सड़कों के किनारे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
--
जल्द शुरू करें सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य : ओमप्रकाश
देहरादून। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बुधवार को लोनिवि के अधिकारियों को जल्द सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर अतिक्रमण हटाया जा चुका है, वहां सड़क समतलीकरण और डामरीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पूरी तरह से अनुपालन कराया जा रहा है। उन्होंने टीम को अतिक्रमण हटाने के बाद निकले मलबे के भी तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम है, ऐसे में अगर मलबा नहीं उठेगा तो लोगों को दिक्कतें होंगी।
--
सीलिंग के विरोध में बंदी का एलान
एमडीडीए की ओर से की गई सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में जीएमएस रोड व्यापार मंडल ने आज बंदी का एलान किया है। साथ ही इस संबंध में आज एक बैठक भी बुलाई गई है, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

--
अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई
जोन चिह्नित अतिक्रमण ध्वस्तीकरण सीलिंग
1 1087 447 -
2 1740 602 12
3 580 349 60
4 1917 1489 36
कुल 5324 2887 108
--
आज चलेगा अभियान
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुभाष रोड, लैंसडौन चौक के साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा चिह्नीकरण की भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed