फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शर्ताें पर बहाल हुए शिक्षक, आज खुलेगा स्कूल

शर्ताें पर बहाल हुए शिक्षक, आज खुलेगा स्कूल

Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
शर्ताें पर बहाल हुए शिक्षक, आज खुलेगा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
सेंट मेरी स्कूल प्रबंधन ने आखिरकार स्कूल से निकाले गए सभी सात शिक्षकों को कुछ शर्तों के आधार पर बहाल कर दिया। शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल की मेरठ में स्कूल प्रबंधन से वार्ता हुई। शिक्षकों की ओर से ट्यूशन न पढ़ाने और सोसायटी न बनाने जैसे कई बिंदुओं पर लिखित हलफनामा देने के बाद शिक्षकों को वापस लेने पर सहमति बन गई। विवाद खत्म होने पर अब शुक्रवार से स्कूल खोला जाएगा।
सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों को लेकर विवाद की शुरूआत गर्मियों की छुट्टियों से पहले हुई थी। शिक्षकों के मुताबिक उन्होंने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों सहित कुछ अन्य मांगें प्रबंधन के सामने रखी थी। मांग न बनने पर कार्यबहिष्कार किया था। वहीं प्रबंधन का कहना था कि शिक्षकों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए दबाव बनाने की शिकायतें अभिभावकों की ओर से आ रही थी। इसलिए शिक्षकों को हटाया गया था। बहरहाल गर्मियों की छुट्टियां पूरी होने के बाद जैसे ही सोमवार को स्कूल खुला, बाकी शिक्षकों के समर्थन में आने से मामला तूल पकड़ गया था। भाजपा, कांग्रेस और व्यापार मंडल सहित कई संगठनों के शिक्षकों के समर्थन में आने के बाद स्कूल गेट के बाहर विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला चल पड़ा। वहीं कई अधिवक्ताओं और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के समर्थन में आवाज उठाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत भी की थी। कई दिन लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच शिक्षकों और प्रबंधन के बीच आखिरकार सहमति बन गई। स्कूल के फादर/मैनेजर पिंटो के मुताबिक शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए मेरठ गया था। जहां शिक्षकों की ओर से लिखित रूप से दिया गया है कि वे सोसायटी नहीं बनाएंगे और ट्यूशन भी नहीं पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल के नियमों का पालन करेंगे और धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे। बताया कि साल भर तक शिक्षकों की मॉनिटरिंग की जाती है। यदि शिकायत मिलती है या शर्तों का उल्लंघन होता है तो निलंबन का आदेश प्रभावी माना जाएगा। फादर पिंटो ने बताया कि इन शर्तों के आधार पर सहमति बनने के बाद शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से विधिवत रूप से स्कूल खुलेगा। स्कूल के नोटिस बोर्ड के अलावा अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज से भी स्कूल खुलने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed