फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young men firing outside home

युवकों ने घर के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 10 Jun 2018 12:01 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 10 Jun 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Young men firing outside home
घटना की जानकारी देता जाविद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के छोटी जुलहेटी में दो युवकों ने एक घर के दरवाजे के सामने अवैध असलहों से जमकर हवाई फायरिंग की और दरवाजों पर पत्थर मारे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। फायरिंग से मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


छोटी जुलेहटी निवासी जाविद पुत्र सादिक ने बताया शुक्रवार को वह अपने घर पर था। रात करीब 11 बजे बाबा गौस छोटी जुलहेटी निवासी बाल ठाकरे उर्फ दानिश अंसारी पुत्र फरीद अंसारी और बंटी उर्फ इमरान उसके दरवाजे पर आए और रंगबाजी करने लगे। बताया आरोपी गालीगलौज कर उनके दरवाजों पर पत्थर मारने लगे।
विज्ञापन


इस बीच आरोपियों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग से वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित ने बताया आरोपी बंटी उसके छोटे भाई सीबू को गलत संगत में ले जाता था। कुछ दिन पहले उसने सीबू से दूर रहने के लिए कहा था। जिससे वह खुन्नस खाने लगा था।  पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed