{"_id":"58a8a41e4f1c1bd257d86a04","slug":"woman-to-reach-the-groom-s-house-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घर पहुंच कर युवती ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी वाले घर पहुंच कर युवती ने किया हंगामा
Updated Sun, 19 Feb 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
दो दिन के लिए दुल्हन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंड बाजा पर बारात की मस्ती चल रही थी। दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ाने के लिए तैयार किया जा रहा था। तभी एक लड़की ने दूल्हे के घर में आकर हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे पर अपना हक जताने लगी। सभी रिश्तेदार एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। फिल्मी ड्रामा शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस लड़के और हंगामा करने वाली लड़की के परिवार वालों से बातचीत कर मुश्किल से मामला संभाला।
विज्ञापन
नीली नाला पंचायत के एक गांव में फिल्मी ड्रामे की तरह युवती कह रही थी कि लड़का सिर्फ मेरा है। इसकी शादी किसी और से नहीं होने देंगे। देखते ही देखते शादी वाले घर का पूरा माहौल ही बदल गया। परिवार के सदस्यों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। पर वह मानने को तैयार ही नहीं थी। बस एक ही रट लगा रही थी कि इस लड़के को किसी लड़की का नहीं होने देगी। परिवार के लोग मजबूर होकर रैंबल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और युवती व शादी वाले परिवार के कुछ सदस्यों को अपने साथ थाने पर ले गई। युवती के परिवार वालों को भी बुलाया गया। कई घंटे तक पुलिस स्टेशन पर भी हाई वोल्टेज ड्रामा चला। फिर पुलिस ने समझा बुझा कर युवती को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का लंबे समय तक उस युवती से प्रेम प्रसंग रहा। युवती को उसने अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया और जब पता चला तो उसके घर पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया।
दोनों परिवारों को पुलिस स्टेशन पर बुलाया और आपस में बातचीत कर मामले को सुलझा लिया गया। दोनों ओर से सहमति के कारण किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
-राकेश, एसएचओ रैंबल