{"_id":"5e45705a8ebc3ee5c65b20e3","slug":"vigilance-raids-in-excise-department-office-dozens-of-fake-invoices-and-records-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग के दफ्तर में विजिलेंस का छापा, दर्जनों फर्जी चालान पकड़े, रिकॉर्ड जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आबकारी विभाग के दफ्तर में विजिलेंस का छापा, दर्जनों फर्जी चालान पकड़े, रिकॉर्ड जब्त
Thu, 13 Feb 2020 09:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग दफ्तर ऊना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के दफ्तर में विजिलेंस ब्यूरो ने छापा मारकर दर्जनों फर्जी चालान पकड़े हैं। विजिलेंस ने दफ्तर से सारा रिकॉर्ड जब्त कर एफआईआर दर्ज कर ली है। ब्यूरो की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एजेंटों, वाहन मालिकों से मिलीभगत कर कर्मचारियों ने सरकार को लाखों का चूना लगाया है। वर्षों से यह फर्जीवाड़ा चल रहा था। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब कई बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स की अदायगी में गड़बड़झाले की सूचना पर विजिलेंस ने कार्यालय में दबिश दी। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वाहनों के पैसेंजर गुड्स टैक्स का पैसा मालिकों से तो वसूला गया है, लेकिन सरकार के खाते में बहुत कम जमा किया गया है। एएसपी सागर चंद्र ने बताया विजिलेंस को सूचना मिली थी कि कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से कई एजेंट व वाहन मालिक सरकार को चूना लगा रहे हैं। जिसके बाद विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर दबिश दी।
विज्ञापन
जांच करने के बाद रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया है। एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स के बहुत से चालानों में जालसाजी करके फर्जी चालान कार्यालय के रिकॉर्ड में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वाहनों के पैसेंजर गुड्स टैक्स का पैसा वाहन मालिकों से तो वसूला गया है, लेकिन सरकार के खाते में बहुत कम जमा किया गया। यह जालसाजी पिछले कई वर्षों से चल रही थी। एसपी सागर चंद ने बताया कि विजिलेंस की टीम अभी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन