{"_id":"5baa339b867a5501346c3796","slug":"unemployed-civil-engineer-committed-suicide-at-sundernagar-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब खर्च न मिला तो बेरोजगार सिविल इंजीनियर ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब खर्च न मिला तो बेरोजगार सिविल इंजीनियर ने लगाया फंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों से समय पर 500 रुपये जेब खर्च नहीं मिला तो गुस्से में आकर बेरोजगार सिविल इंजीनियर ने अपने घर के कमरेे में जाकर खूंटी से फंदा लगा लिया। घटना सुंदरनगर के जुगाहन गांव में सोमवार देर रात की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार निखिल गोस्वामी (24) पुत्र विजय कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया था, लेकिन उसकी कहीं नौकरी नहीं लग रही थी, जिससे वह तनाव में था।
विज्ञापन
जेब खर्च के लिए भी वह परिवार पर निर्भर था। सोमवार शाम को उसने परिवार वालों से 500 रुपये जेब खर्च के लिए मांगे, लेकिन परिवार वालों ने काम में व्यस्त होने के कारण उसे थोड़ी देर बाद देने की बात कही। इससे उसे गुस्सा आया और वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद जब उसका छोटा भाई कमरे में गया तो उसने निखिल को कमरे में खूंटी से फंदा लगाकर लटकते पाया।
विज्ञापन
छोटे भाई के चिल्लाने पर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो उन्होंने तुरंत निखिल को फंदे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।