तीन युवतियों ने खाया जहर, दो ने दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन अलग-अलग मामलों में युवतियों ने जहर का सेवन कर लिया। दो युवतियों की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक का जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दो युवतियों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बदसौर गांव की एक 16 साल की युवती ने उस वक्त जहर का सेवन कर लिया जब परिवार वाले घर में नहीं थे। बाद में परिजन उसे अस्पताल में लाए जहां उसने दम तोड़ दिया।
पचार के बावजूद युवती ने दम तोड़ दिया
वहीं दूसरे मामला बागी बनौला से सामने आया। यहां एक लड़की ने शाम को अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर जहर निगल लिया। लड़की को उल्टी शुरू हुई तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर परिजन युवती को अस्पताल में ले गए।
प्राथमिक उपचार के बावजूद यहां युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे मामले में बिलासपुर शहर के साथ लगते लखनपुर में एक यवुती ने जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास किया।
युवाओं को मोबाइल फोन और इंटरनेट से दूर रखें
लेकिन परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे बचा लिया है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि पुलिस तीनाें मामलों की छानबीन कर रही है। परिजनों से पुलिस की अपील है कि बच्चों से वे बातचीत करते रहें।
युवाओं को मोबाइल फोन और इंटरनेट से दूर रखें और समय-समय पर बच्चों की काउंसलिंग भी करते रहें। वहीं परिजन अपने बच्चों को समय दें ताकि युवा इस प्रकार के कदम न उठाएं। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर में जहरीली वस्तु न रखें।