फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   three caught while packaging illegal meat

प्रतिबंधित मांस की पैकिंग करते तीन को दबोचा

Fri, 01 Dec 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Fri, 01 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
three caught while packaging illegal meat
हथगाम थाने में धरे गए प्रतिबंधित मांस के तस्कर - फोटो : अमर उजाला

प्रतिबंधित पशुओं के  वध का सिलसिला थम नहीं रहा है। पुलिस से बचकर इस धंधे में लिप्त लोग प्रतिबंधित मांस बेचने के नए तरीके इजाद कर रहे हैं। मोबाइल पर प्रतिबंधित पशुओं के  मीट की चाह रखने वाले आर्डर देते और उनके पास होम डिलवरी पहुंचती है। पुलिस ने होम डिलवरी पैकेट तैयार करते तीन आरोपियों को गुरुवार को दबोचा है।

विज्ञापन


हथगाम पुलिस ने क्षेत्र के पैंगबरपुर गांव में छापेमारी की। खंडहर से पुलिस को तीन आरोपी पैगंबरपुर के यासीन, नजीम और चकभुनगापुर गांव के नजीम मिले।

तीनों को पकड़ लिया गया। मौके  से 20 किलो मांस के तैयार पैकेट बरामद हुए। सारे पैकेट दो-दो किलो की पैकिंग में थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने होम डिलवरी के लिए पैकेट तैयार करना कबूल किया। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि गोकशी के आरोप में तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed