फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft case at kangra, someone stole jwellery from a house.

बेटी की शादी के लिए खरीदे गहने ले उड़े चोर

Sat, 19 Mar 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रे (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रे (कांगड़ा) Updated Sat, 19 Mar 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
 theft case at kangra, someone stole jwellery from a house.
चोरों ने शादी के लिए खरीदे आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं।

हिमाचल के कांगड़ा क्षेत्र के रे गांव में वीरवार को सदानंद के घर पर दिन दहाड़े चोरी हो गई। चोर आभूषण और नकदी ले उड़े हैं। सदानंद के घर से लड़की की शादी के लिए खरीदे गए आभूषण भी चोर ले उड़े हैं। लड़की की शादी 24 अप्रैल को है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार निजी कंपनी में काम करने वाला सदानंद वीरवार दोपहर बाद तीन बजे परिवार सहित धार्मिक स्थल गुजरेड़े वाले पीर बाबा में माथा टेकने गया हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने शॉपिंग भी की। करीब पांच बजे घर लौटे। घर आकर देखा तो घर का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया। उन्हें शंका हुई। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। सदानंद के अनुसार चोरों ने शादी के लिए खरीदे आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं। करीब तीन तोले सोना और पांच तोले चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। आठ हजार नकद ले उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चोरी की सूचना ग्राम पंचायत रे की प्रधान सुरजीत कुमारी को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना फतेहपुर के एएसआई आज्ञा राम ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।


रे में सदानंद के घर चोरी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।-आज्ञा राम, एएसआई फतेहपुर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed