{"_id":"577e023b4f1c1b646d7f9fa1","slug":"teacher-attempted-to-rape-his-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन देने के बहाने शिक्षक ने किया छात्रा का बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन देने के बहाने शिक्षक ने किया छात्रा का बलात्कार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन देने के बहाने से छात्रा से दुष्कर्म करने पर पुलिस ने एक निजी शिक्षक को दबोचा है। आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक हत्या के आरोप में दस साल की सजा भी काट के चुका है। आरएस पुरा के एसडीपीओ हरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि बिश्नाह के गांव माली के रहने वाले बोध राज ने एक शादीशुदा महिला के साथ संबंध बनाए थे और 1999 में दोनों ने मिलकर उक्त महिला के पहले पति विजय कुमार की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों दस साल तक जेल में रहे। करीब तीन साल पहले उक्त महिला की संदिग्ध मौत हो गई। वह दबलैड़ में उक्त महिला के साथ रहता था। उसकी मौत होने के बाद उसने आरएस पुरा के दस नंबर वार्ड में एक कमरा किराया पर लिया हुआ था। दो साल पहले उसने एक छात्रा के साथ ट्यूशन के बहाने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
छात्रा ने डर के मारे कुछ नहीं बताया। अब दो साल बाद फिर उसने छात्रा को ब्लैकमेल किया तो छात्रा ने अपनी मां को सारी कहानी बताई। मां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।