फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swindle with CM EX Private Principal Secretary

सीएम के निजी प्रमुख सचिव हुए ठगी का शिकार, गवां बैठे लाखों

Sun, 26 Nov 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Nov 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
swindle with CM EX Private Principal Secretary
money

सीएम के पूर्व निजी प्रमुख सचिव से इंश्योरेंस पालिसी की रकम दिलाने के नाम पर लाखों ठग लिए।

विज्ञापन


सीएम के पूर्व निजी प्रमुख सचिव से इंश्योरेंस पालिसी की रकम दिलाने के नाम पर करीब सवा पांच लाख रुपये ठग लिए गए। उधर, एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठग का मामला सामने आया है। इस मामले में आगरा के कई युवकों को आरोपित किया गया है।

शहर कोतवाली के पार्क रोड निवासी तरणजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि आगरा के कुछ लोगों ने एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उन्हें करीब 15 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन


काफी समय तक आरोपी पक्ष ने न तो एडमिशन कराया और न ही रकम वापस की। कोतवाली निरीक्षक बीबीडी जुयाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पूर्व सीएम के प्रमुख निजी सचिव रहे प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है कि उन्होंने इंश्योरेंस कराया था। जिसकी अवधि पूरी होने वाली थी। अप्रैल में एक कंपनी के मैनेजर ने संपर्क साधा था। उसके द्वारा बीमा धनराशि वापस दिलाने का झांसा दिया था।

आरोपी पक्ष ने विश्वास जमाने के लिए उन्हें सात लाख रुपये का फर्जी ड्राफ्ट की फोटो कापी भी भेजी। झांसे में आए प्रकाश चंद ने उसके बताए गए खाते में पांच लाख 13 हजार रुपये जमा कर दिए। उस समय कहा था कि रकम जमा करने के 24 घंटे बाद धनराशि उनके खाते में आ जाएगी।


आरोपी के फोन नंबर बंद हुए तो उन्हें ठगी का पता लगा। साइबर थाने ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शहर कोतवाली को स्थानांतरित कर दी। मुकदमे में मैनेजर प्रेम मल्होत्रा के अलावा नितिन यादव, जसवंत, आरके त्यागी आदि को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed