फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   showroom owner beaten by public during chasing of thief

चोर का पीछा कर रहे शोरूम मालिक को गांव वालों ने पीटा

Sat, 26 Mar 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 26 Mar 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
showroom owner beaten by public  during chasing of thief
पंचकूला के शोरूम में चोरी - फोटो : amar ujala

पंचकूला सेक्टर-20 स्थित शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर को पकड़ने लिए पीछा करना शोरूम मालिक को महंगा पड़ गया। गांव फतेहपुर के कुछ लोगों ने शोरूम मालिक पर जमकर पत्थर बरसाए। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ज्वेलर की शिकायत पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ चोरी, सेंधमारी और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना पंचकूला सेक्टर-20 स्थित रिंकू ज्वेलर्स की है। पंचकूला सेक्टर-20 में ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसोसिएशन के महासचिव हरीश भोला ने बताया कि उन्होंने अपनी ज्वेलरी शॉप में सिक्योरिटी सिस्टम लगवा रखा है। जो कि उनके मोबाइल फोन से जुड़ा है।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर जब वह कुछ लोगों के साथ सेक्टर-12 स्थित घर में बैठे थे तो हूटर बजा। दुकान मालिक संजय के साथ अंकुर भोला और विवेक भोला भी बैठे थे। यह तीनों ही शोरूम में क्या हुआ यह देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने जैसे ही शटर उठाया तो सामने चोर दिखाई दिया। उन्होंने चोर को पकड़ लिया। चोर ने ज्वेलरी बैग में भर ली थी। इनमें से एक व्यक्ति रस्सी लेने चला गया। इतनी देर में ही चोर ने साथ विवेक और अंकुर भोला से खुद को छुड़ाकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गेट के शीशे को इतनी तेजी से धक्का दिया कि वह टूट गया। संजय ने इतना देखा तो गाड़ी से उसका पीछा किया। चोर जैसे ही फतेहपुर गांव में पहुंचा तो वह नीचे गिर गया। चोर के चिल्लाने से कुछ लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पीछा करने वाले संजय कंबोज को पीटने लगे। अंकुर भोला ने खुद को किसी तरह से छुड़ाया और हरीश और नरेश समेत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

लोगों के पीटने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अलकेमिस्ट में दाखिल करवाया। नरेश और अंकुर भोला को भी इस घटना में चोट आईं हैं। पुलिस वालों ने इस दौरान मोबाइल में खींची तस्वीरों से पहचान कर तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विधायक से मिले ज्वेलर्स
इस मामले को लेकर पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला के विधायक रतनलाल कटारिया और डीसीपी अनिल धवन से मिले। पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने ज्वेलर्स को सुरक्षा देने की मांग की।

बगल के शोरूम से घुसा चोर
सेक्टर-20 में रिंकू ज्वेलर्स के मालिक संजय कंबोज और हरविंदर भोला हैं। इस शोरूम के पीछे और साथ का शोरूम खाली है। पुलिस के मुताबिक चोर साइड के शोरूम की दीवार में नौ इंच का होल करके भीतर दाखिल हुआ। सिक्योरिटी सिस्टम के कारण जैसे ही चोर दाखिल हुआ तो हूटर बजा और उसके साथ ही मोबाइल पर काल भी आ गई।


अनिल धवन, डीसीपी पंचकूला ने बताया कि हमने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चोर की तलाश जारी है। चोरी, सेंधमारी और आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed