{"_id":"59c0b94d4f1c1b36688b56f0","slug":"retire-jawan-will-not-be-seen-before-this-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी वाले बाबू की ये करतूत नहीं देखी होगी पहले कभी, रिटायरमेंट के बाद करने लगा ये धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दी वाले बाबू की ये करतूत नहीं देखी होगी पहले कभी, रिटायरमेंट के बाद करने लगा ये धंधा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आईटीबीपी के जवान जहां अपने उसूलों और देश की सेवा के लिए जाने जाते हैं वहीं दूसरी ओर आईटीबीपी का ही एक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राम सिंह को पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राम सिंह ने रिटायरमेंट के बाद परचून की दुकान खोल दी और दुकान की आड़ में चरस बेचना शुरु कर दिया। उसके पास से 337 ग्राम चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय के मुताबिक वसंत विहार पुलिस के पास एक परचून की दुकान से नशा बेचने की शिकायत मिली थी। जांच में इसकी पुष्टि हुई तो पुलिस निगरानी करने करने में लग गई और आरोपी राम सिंह को रंगे हाथों चरस के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
मूलरूप से राजस्थान निवासी राम सिंह आईटीबीपी से 2001 में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। वह कई सालों से खुद चरस की लत का शिकार था। नशा करते हुए वह कब तस्कर बन गया उसे खुद भी मालूम नहीं पड़ा। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।