फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rape, daughter-in-law rape, rape by father-in-law, crime, patiala, punjab

2 साल से छेड़ रहा था ससुर, रेप करना चाहा तो सह न पाई विवाहिता

Fri, 26 Aug 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 26 Aug 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
rape, daughter-in-law rape, rape by father-in-law, crime, patiala, punjab
rape
10 साल से ससुर तंग कर रहा था। दो साल से छेड़छाड़ शुरू हो गई। रेप की कोशिश हुई तो सह न पाई विवाहिता। उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना, पंजाब के पटियाला जिले की है। विवाहिता जो इस समय चंडीगढ़ के सैक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल है, उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ विवाहिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


संबंधित थाना जुल्कां के एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि 28 साल की अमरजीत कौर निवासी कपूरी की शादी करीब 11 साल पहले सुलखन सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता ने बयान दिया है कि पिछले दस सालों से उसका ससुर गुरमेल सिंह (60) उसे तंग-परेशान करता आ रहा है। छोटी-छोटी बात पर उसे टोकना, घूरना, हाथापाई करनी आम बात है। पिछले दो सालों से वह उसके साथ अश्लील हरकतें भी कर रहा है।
विज्ञापन


इन सबसे तंग आकर अमरजीत कौर ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां विवाहिता की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों के मुताबिक अमरजीत कौर 55 फीसदी जल चुकी है। पुलिस ने विवाहिता का बयान लेकर ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी ससुर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों से परेशान होकर विवाहिता ने की खुदकुशी

rape, daughter-in-law rape, rape by father-in-law, crime, patiala, punjab
rape victim - फोटो : Demo Pic
बठिंडा के गांव भोखड़ा में एक विवाहिता ने वीरवार सुबह अपने ससुरालियों से परेशान हो फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान वीरपाल कौर के तौर पर हुई है। थाना नेहियांवाला पुलिस ने वीरपाल के पिता सतपाल सिंह की शिकायत पर महिला के पति तीर्थ सिंह, सास दलीप कौर, ससुर गुरजंट सिंह और ननद बेअंत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना नेहियांवाला प्रभारी महिंदरजीत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव भोखड़ा निवासी विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला का शव लटक रहा था और उसके ससुराल परिवार वाले फरार थे। उन्होंने बताया कि  वीरपाल के परिजनों के अनुसार विवाहिता के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे।

इस वजह से उसने फंदा लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतका के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed