फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   mata chand kaur murder: attack on Thakur Dalip Singh's supporters

माता चंद कौर की हत्या: ठाकुर दिलीप सिंह के समर्थकों पर हमला

Thu, 07 Apr 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
mata chand kaur murder: attack on Thakur Dalip Singh's supporters
नामधारी समुदाय के पूर्व सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर नहीं रहीं - फोटो : amarujala

लुधियाना के भैणी साहिब में माता चंद कौर की हत्या से गुस्साए उनके समर्थकों ने सोमवार देर रात ठाकुर दिलीप सिंह के समर्थकों के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घरों में तोड़फोड़ की और लोगों को घायल कर दिया। मारपीट में इकबाल सिंह और गुरदीप सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घायलों के साथी गुरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि यह सब ठाकुर उदय सिंह के समर्थकों ने किया है। सूचना मिलने के बाद थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इकबाल सिंह के बेटे गुरपाल सिंह ने कहा कि जत्थेदार इकबाल सिंह ठाकुर दिलीप सिंह के समर्थक हैं।
विज्ञापन


देर रात को उनके पिता और घर के अन्य सदस्य सो रहे थे तो ठाकुर उदय सिंह के डेढ़ दर्जन के करीब समर्थक आए और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। इसके बाद हमलावरों ने अंदर सो रहे उनके पिता पर हमला कर दिया। जब उनका भाई बीच बचाव के लिए आया तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद दोनों घायल हो गए। हमलावर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। उन्होंने दोनों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए डीएमसी रेफर कर दिया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने भैणी साहिब और डीएमसी अस्पताल में फोर्स बढ़ा दी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed