{"_id":"574326684f1c1b781869135e","slug":"masked-men-attack-on-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के रुपये मांगे तो नकाबपोशों ने कर दिया ढाबे पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने के रुपये मांगे तो नकाबपोशों ने कर दिया ढाबे पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम कुछ नकाबपोश हमलावरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धर्मा ढाबे पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ढाबे पर तोडफोड़ की और लोगों से मारपीट कर दी। हमलावर तिगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम तिगांव के कुछ युवकों ने ढाबे में खाना खाया था और पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
ढाबा संचालक ने जब इन लोगों से पैसे मांगे तो इन लोगों ने गाली गलौज कर दी थी। ढाबे में खाना खा रहे कुछ अन्य युवकों ने इन लोगों का विरोध किया। इस पर संचालक को छोड़ यह युवक उन ग्राहकों से भिड़ गए। ग्राहकों ने इन युवकों को पीट दिया था। तब देख लेने की बात कहते हुए यह लोग भाग गए थे।
विज्ञापन
अनुमान है कि वही युवक बदला लेने के लिए नकाब पहन कर अन्य साथियों के साथ पहुंचे थे। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि हमले में एक दो लोग चोटिल हैं किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन