{"_id":"57d7ca834f1c1bb53dd47b37","slug":"innocent-children-were-put-on-delicate-organs-naked-electric-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चों के नाजुक अंगों पर लगाते थे बिजली की नंगी तार, करते थे कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्चों के नाजुक अंगों पर लगाते थे बिजली की नंगी तार, करते थे कुकर्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता के पशुपति नगर इलाके में दो मासूम बच्चों के साथ ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बच्चों के साथ कुकर्म के बाद उनके नाजुक अंगों पर करंट लगाकर बेल्ट से पीटा गया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटे बच्चों ने राहगीरों को अपने साथ हुए अत्याचारों की जानकारी दी। नौबस्ता थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पथराई देवी नौबस्ता निवासी कमल और राजा दोनों शादी-बारातों में जनरेटर किराये पर देने का काम करते हैं। आरोप है कि दोनों ने मोहल्ले के ही नाबालिग बच्चों को तीन दिनों तक अपने कमरे में बंद रखा। इनके साथ कुकर्म किया, कुकर्म का विरोध करने पर दोनों बच्चों के नाजुक अंगों पर करंट लगाने के साथ उन्हें बेल्ट से पीटा। किसी तरह कमल और राजा के चंगुल से छूटे दोनों बच्चे नौबस्ता थाने पहुंचे जहां पुलिस को आपबीती सुनाई। बच्चों के शरीर पर घाव अभी भी नजर आ रहे हैं पुलिस ने कमल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है जबकि राजा की तलाश की जा रही है।