{"_id":"58790ab64f1c1b7840ba974b","slug":"if-the-neck-and-arm-vein-cut-losses-in-business-suicide-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार में घाटा हुआ तो गले व हाथ की नस काटी, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबार में घाटा हुआ तो गले व हाथ की नस काटी, सुसाइड नोट बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसाय में घाटा होने पर एक कारोबारी ने सर्जिकल ब्लेड से अपना गला और हाथ की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। शव बृहस्पतिवार सुबह पूसा इंस्टीट्यूट में उनकी कार में मिला। पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें कारोबारी ने व्यवसाय में घाटा होने से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी हेमंत ढल (55) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हेमंत का पटेल नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का शोरूम था।
विज्ञापन
बुधवार शाम चार बजे वह शोरूम से घर के लिए रवाना हुए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने काफी तलाश के बाद बुधवार रात रंजीत नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को पूसा इंस्टीट्यूट के परिसर में एक कार में शव पड़े होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
मृतक का गला व हाथ की नसें कटी हुई थी। पास ही सर्जिकल ब्लेड व शराब की बोतल पड़ी थी। तलाशी में मृतक के जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले हेमंत के परिवार वालों ने कर्मचारियों को उन पर नजर रखने के लिए कहा था। हेमंत कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे।