फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSSC personnel are getting threats and offers of lakhs to suppress fraud in recruitment

हरियाणा: भर्तियों में फर्जीवाड़ा दबाने के लिए एचएसएससी कर्मियों को मिल रहे लाखों के ऑफर, नहीं माने तो धमकी

Tue, 18 Jan 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 10:24 PM IST
सार

एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मुझसे सेटिंग के लिए निजी एजेंसियों से भी माफिया संपर्क साध रहे हैं। चेयरमैन और कर्मचारियों के घर और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
HSSC personnel are getting threats and offers of lakhs to suppress fraud in recruitment
HSSC

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में फर्जीवाड़े पकड़े जाने के बाद नौकरी माफिया के लोग आयोग के कर्मचारियों को मामलों को रफा दफा करने के लिए लाखों रुपये के आफर दे रहे हैं। नहीं मानने पर कर्मचारियों को गोली तक मारने की धमकी भी दी जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, आयोग के चेयरमैन से सेटिंग के लिए भी आयोग में तैनात निजी एजेंसियों से माफिया के लोग संपर्क साध रहे हैं और बड़े आफर दे रहे हैं। मामला पुलिस के आला अधिकारियों के पास पहुंचने के चलते एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी समेत अन्य कर्मचारियों को घरों और कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने खुद यह खुलासा किया है। चेयरमैन ने बताया कि पुुरुष सिपाही भर्ती में किसी दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में पकड़े गए युवक को छोड़ने के लिए माफिया के सदस्य ने सीधे आयोग के कर्मचारी को फोन किया और 4 या 5 लाख रुपये में मामला रफा दफा करने की बात कही। कर्मचारी द्वारा मना करने पर उसे गोली मारने की धमकी तक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं आयोग में तैनात एक निजी एजेंसी के संचालक के पास भी माफिया सदस्यों ने फोन किया और कहा कि चेयरमैन से मीटिंग कराओ। हमने 150 लोगों को पहले ऐसे ही नौकरी लगवा रखी है, ये सभी बच्चे जरूरतमंद हैं। हमने पैसे कमाए हैं तो कुछ चेयरमैन भी कमा लेंगे।

खदरी ने बताया कि इन दोनों मामलों की जानकारी डीजीपी और एडीजीपी सीआईडी को दे दी है। इसके बाद चेयरमैन और कुछ कर्मचारियों के घरों और कार्यालयों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही जहां पर पुलिस भर्ती के पीएमटी चल रहा है, वहां भी सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

दो संदिग्ध गाड़ियां पकड़ीं, पुलिस को सौंपी

आयोग के कार्यालय के सामने खड़ी दो संदिग्ध गाड़ियां पकड़ी गई हैं। आयोग के कर्मचारियों ने इनकी वीडियोग्राफी भी की है। दोनों गाड़ियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि एक गाड़ी चार दिन पहले पकड़ी गई थी और दूसरी गाड़ी मंगलवार को पकड़ी गई। इन गाड़ियों में कैश, कैडिंडेट के रोल नंबर, कई नकली स्टांप और लैपटॉप मिले हैं। यह गाड़ी दूसरे का पेपर देने वाले युवक की निशानदेही पर पकड़ी गई है। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने दिल्ली पुलिस भर्ती में भी गड़बड़ी की थी।

धमकियों और लालच के मामलों और मोबाइल नंबर सूची तैयार की जा रही है। 21 जनवरी के बाद इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी जाएगी। फिलहाल पुलिस को मौखिक सूचना दे दी है। इसी आधार पर चेयरमैन समेत उन कर्मचारियों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है, जिनको धमकी मिली है। डीजीपी को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed