फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal kullu news: two arrested for google pay fraud in kullu himachal pradesh

पांच राज्यों में 500 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 07:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Jul 2021 07:50 PM IST
सार

दोनों आरोपी किसी भी दुकान में चले जाते थे और सामान की खरीदारी करते थे। जब पैसे देने की बारी आती थी तो दुकानदार को पेटीएम, गूगल पे, फोन पे से पैसे देने का हवाला देते थे। इस दौरान यह फर्जी लेन-देन कर ग्राहकों को चूना लगाते।

विज्ञापन
himachal kullu news: two arrested for google pay fraud  in kullu himachal pradesh
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू पुलिस के साइबर सेल ने गुजरात, मुंबई, नोएडा, हरियाणा और हिमाचल में  500 से अधिक ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के दोनों मास्टरमाइंड नकली गूगल पे, नकली पेटीएम, फोन पे से सामान लेने के बाद लेन-देन दिखाकर दुकानदारों को चूना लगाते थे। पुलिस ने दोनों को पर्यटन नगरी मनाली से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी किसी भी दुकान में चले जाते थे और सामान की खरीदारी करते थे। जब पैसे देने की बारी आती थी तो दुकानदार को पेटीएम, गूगल पे, फोन पे से पैसे देने का हवाला देते थे। इस दौरान यह फर्जी लेन-देन कर ग्राहकों को चूना लगाते।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिन पहले दोनों पार्वती घाटी के तहत आने वाले जरी की एक दुकान में आए और 12 हजार के कपड़े खरीदे। दुकानदार को पेटीएम से 9000 रुपये भेजे और बाकी के पैसे कुछ समय बाद देने की बात कहकर मनाली चले गए। बाद में पैसे नहीं मिलने पर दुकानदार को शक हुआ और इसकी सूचना साइबर सेल को दी। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने आरोपियों को मनाली से दबोचा। आरोपियों की पहचान अंश श्रीवास्तव (23), निवासी एड बैक स्ट्रीट ऑफ मोफिया मंडी, दमदिया, जामबाड़ा, जिला पटना, बिहार और मुकेश पटेल (23), निवासी 1ए लातू बाबू लेन, कोलकाता के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी दो हजार से लेकर दो लाख तक की ठगी को अंजाम देते थे। दोनों बहुत शातिर व चालाक हैं। दोनों ने पांच राज्यों में 500 से अधिक ठगी के मामले करने की बात कबूली है। उन्होंने टैक्सी चालक, दुकानदार, ढाबा  चालक, होटल आदि को निशाना बनाया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed