{"_id":"61cc89fac823a8227f11ebb3","slug":"flipkart-planning-head-robbed-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: फ्लिपकार्ट के प्लानिंग हेड से चाकू की नोक पर अपहरण कर लूटपाट, ड्यूटी से लौटने के दौरान हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: फ्लिपकार्ट के प्लानिंग हेड से चाकू की नोक पर अपहरण कर लूटपाट, ड्यूटी से लौटने के दौरान हुई वारदात
Wed, 29 Dec 2021 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:46 PM IST
सार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ड्यूटी से लौट रहे फ्लिपकार्ट के प्लानिंग हेड का अपहरण कर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट व लूटपाट की। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार की रात को ड्यूटी से लौट रहे फ्लिपकार्ट कंपनी के प्लानिंग हेड विजय वर्मा का अपहरण कर लिया था। साथ ही उनसे मोबाइल, लैपटॉप व अन्य कागजात लूट लिए थे। इस दौरान विरोध करने पर लुुटेरों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। उन्हें गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान लिए और अपहरण लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धारूहेड़ा के विपुल गार्डन सोसायटी निवासी विजय वर्मा गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में प्लानिंग हेड के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की रात वह कार से कंपनी से वापस विपुल गार्डन स्थित फ्लैट पर आ रहे थे। धारूहेड़ा फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर जाम लगा हुआ था। जाम के कारण उन्होंने पुल के नीचे से विपरीत दिशा में कार को मोड़ लिया।
विज्ञापन
पुल से करीब 100 मीटर आगे चलने के बाद उन्होंने अपनी कार सर्विस रोड पर लघुशंका के लिए रोक दी। वहां कार से उतर कर झाड़ियों की तरफ चले गए, इस दौरान उनकी कार की खिड़की खुली थी। वापस आकर वह कार में बैठे तो पीछे की सीट पर अनजान व्यक्ति बैठा था, जिसने उनकी गर्दन पर चाकू लगाकर चुप रहने की धमकी दी।
विज्ञापन
बदमाश विजय को हाईवे करीब 200 मीटर दूर ले गया, जहां पहले से तीन और बदमाश खड़े हुए थे। चारों ने विजय को कार से नीचे उतार लिया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने उसे ईंट-पत्थरों से पीटकर घायल कर दिया। इसे वे कार में रखा लैपटॉप, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड व कंपनी के जरूरी कागजातों के अलावा नकदी से भरा पर्स छीन कर भाग गए। बदमाश लूटपाट के बाद विजय को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद विजय वर्मा ने धारूहेड़ा थाना पहुंचकर उनकी साथ वारदात की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। परिजनों ने विजय को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस अस्पताल पहुंची और विजय के बयान दर्ज कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण व लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।