फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Firing in two sides on land dispute

जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

Fri, 15 Jun 2018 11:16 AM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Fri, 15 Jun 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Firing in two sides on land dispute
फायरिंग - फोटो : SELF
कोतवाली क्षेत्र के मसगवां गांव में मंगलवार रात दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


एसआई सुनील सिंह ने बताया मसगवां निवासी कल्लू उर्फ राजकुमार और मानसिंह के बीच पिछले काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आए। ग्रामीणों ने किसी तरह लोगों को समझा कर अलग कराया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मानसिंह पक्ष के कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां चलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष के विपिन को पकड़कर कोतवाली ले गई। राजकुमार की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। एसआई ने बताया फायरिंग करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed