{"_id":"586416a94f1c1b132ceebfb9","slug":"cases-against-to-accused-of-attack-at-administration-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार और लेखपाल की टीम पर हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार और लेखपाल की टीम पर हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की टीम पर जानलेवा हमला मामले में केस दर्ज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के असगरपुर गांव में सदर तहसीलदार और लेखपाल की टीम पर हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तहसीलदार की ओर से दी गई शिकायत में परविंदर और पंकज अवाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जबकि कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की है। एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंगलवार को तहसील दिवस में खेत की पैमाइश को लेकर एक शिकायत की गई थी। समस्या के समाधान हेतु तहसीलदार अपने दो लेखपालों के साथ असगरपुर में गए थे, लेकिन वहां पर एक डंपर बालू खनन करके ले जाता दिखाई दिया था।
विज्ञापन
इसका पीछा किया गया तो डंपर असगरपुर गांव में घुस गया और कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेरकर हमला कर दिया। इसमें तहसीलदार की ओर से पंकज और परविंदर समेत कई पर मामला दर्ज कराया है और बुधवार को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
युवक पर हमला करने वालों के घर दबिश
सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में कार वापस करने को लेकर सर्फाबाद निवासी तय्यूब को सेक्टर-60 के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है और आरोपियों के घर पर दबिश देनी शुरू कर दी है।