{"_id":"57e53dee4f1c1b3d20a8227b","slug":"bullion-dealer-robbed-jewelery-worth-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से डेढ़ लाख के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारी से डेढ़ लाख के जेवर लूटे
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से डेढ़ लाख के जेवर लूटे
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को सराफा व्यापारी विपिन से डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूट लिए। पीड़ित ने तमाम व्यापारियों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नगर के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी विपिन कुमार वर्मा गांवों में जेवर बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह सोने, चांदी के जेवर लेकर साइकिल से गांव जा रहे थे। पुवायां-बंडा रोड पर दलेलापुर चौराहा से गांव चिल्हौटा से कुछ पहले पीछे से एक पल्सर सवार तीन बदमाश आए और तमंचे तानते हुए विपिन को रोक लिया। बाइक पर नंबर नहीं पड़ा था। तीनों बदमाश ढाठा बांधे हुए थे। बदमाशों ने विपिन को शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए जेवरों भरा थैला लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर विपिन की पिटाई करते हुए बदमाशों ने थैला, 260 रुपये की नगदी, मोबाइल छीन लिया और गांच चित्तरपुर की ओर भाग निकले।
विपिन ने बताया कि लुटेरे उसके पास से डेढ़ किलो चांदी के जेवर, बीस ग्राम सोने केे जेवर लूट ले गए हैं। लूटे गए जेवर आदि की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुवये है। लूट के बाद विपिन बंडा पहुंचा और नगर उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण कटियार सहित तमाम व्यापारियों को लेकर थाने पहुंचा। विपिन ने पुलिस को लूट की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
सराफा व्यापारी विपिन वर्मा साथ दिनदहाडे़ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में दो घंटे लग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश करने की बजाए घटना स्थल से गुजरने वाले राहगीरों और खेत में काम कर रहे किसानों से लूट के बारे में पूछताछ कर वापस लौट गई। विपिन ने बताया कि पुलिस को लूट की जानकारी देने के बाद वह साढे़ दस बजे थाने पहुंचा और एसओ को घटना बाबत बताया। एसओ ने बदमाशों की तलाश में जुटने की जरूरत नहीं समझी और थाने में आधे घंटे तक उससे ही सवाल जवाब करते रहे। एसओ की कार्यशैली से व्यापारियों में रोष है।
दरोगा ने की अभद्रता, भड़के व्यापारी
लूट का शिकार सराफा व्यापारी नगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचा तो एक दरोगा ने व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक बातें कहनी शुरू कर दीं। इससे व्यापारी भड़क उठे। मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान मनोज सिंह ने व्यापारियों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस कार्यशैली के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण कटियार, संतोष कुमार, विनोद कुमार, मोनू गुप्ता, पंकज, अमरीश वर्मा आदि व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तथा 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।